सिंगरौली:बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के कॉन्वेंट चौराहे पर स्कूली छात्र के साथ सरेराह हुई बेरहमी से मारपीट ने जिले की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और शिकायत के बाद पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। हालांकि अब भी अन्य आधा दर्जन फरार आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन पुलिस की देरी और ढिलाई को लेकर शहर में गहरा आक्रोश है।
घटना बीते दिन शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हुई, जब सरस्वती स्कूल का छात्र सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे कॉन्वेंट चौराहे पर घेर लिया और लात-घूंसे, थप्पड़ों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। छात्र मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन आरोपी बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। आसपास मौजूद लोगों ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा और देर रात पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। आज दिन शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अभिषेक साहू पिता लाल बाबू साहू उम्र 19 वर्ष, अरुण साहू पिता राम अवतार साहू उम्र 19 वर्ष सहित दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिक यवकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि दो अन्य को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।फरार आरोपियों की लताश तेज, अपराधियों का मनोबल बढ़ाबता दे कि इस घटना में शामिल करीब आधा दर्जन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
