नवरात्रि की अष्टमी पर साहिबा बिल्डिंग बनी राजनीतिक मेल-मिलाप का केंद्र

देवसर । शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर देवसर क्षेत्र के खोभा स्थित साहिबा बिल्डिंग में राजनीतिक और सामाजिक मेल-मिलाप का ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

आज रविवार को आयोजित इस शिष्टाचार मुलाकात में त्योथर, सिहावल और सिंगरौली के विधायकों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने प्रमोद द्विवेदी, गुड्डू भैया से मुलाकात कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। त्योहार के अवसर पर हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक संबंधों में संवाद, आपसी सौहार्द और सामाजिक समन्वय की तस्वीर पेश की। साहिबा बिल्डिंग में अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। प्रमोद द्विवेदी ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान औपचारिक मुलाकात के साथ आपसी बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान का दौर भी चला। अलग-अलग क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी के साथ-साथ पूर्व सांसद गोविन्द मिश्रा के पुत्र राजन मिश्रा, सीधी सांसद के पुत्र डॉ. अनूप मिश्रा, समाजसेवी सिंगरौली राजेश्वरी पाठक, चन्द्रप्रकाश सिंह जिओ समेत अन्य मौजूद रहे।

शिष्टाचार एवं सौहार्द मुलाकात

कार्यक्रम में त्योथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक और सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की उपस्थिति प्रमुख रही। इनके साथ ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय और पूर्व जिपं अध्यक्ष अजय पाठक भी पहुंचे। पुलिस विभाग की ओर से एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, कोतवाली टीआई अभिमन्यु द्विवेदी तथा देवसर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने भी प्रमोद द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की। नवरात्रि की अष्टमी पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों की हस्तियों का एक मंच पर जुटना आपसी संबंधों की मजबूती और संवाद की सकारात्मक परंपरा का प्रतीक बना। स्वागत-सत्कार और पर्व की शुभकामनाओं के बीच साहिबा बिल्डिंग में उत्सवी माहौल रहा। इस मुलाकात ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल धार्मिक आस्था का अवसर ही नहीं, बल्कि आपसी संपर्क, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का भी माध्यम हैं।

Next Post

अल्प बारिश से गहराया जल संकट, कालीसिंध नदी और तालाबों से सिंचाई पर रोक

Sun Oct 18 , 2026
सोनकच्छ। अल्प वर्षा के चलते सोनकच्छ उपखंड में जल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र की कालीसिंध नदी सहित करीब 21 तालाबों में पानी की भारी कमी के बीच प्रशासन ने जल संरक्षण को लेकर सख्त कदम उठाया है। तालाबों का जलस्तर निम्न जल भराव स्तर यानी डेड स्टोरेज से भी […]

You May Like