ग्वालियर। डबरा अनुभाग स्थित गिजौर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चक उभरासी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रात में परिवार आंगन में खाटों पर सो रहा था, तभी अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। सुबह पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से कुंडी बंद पाई गई, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। फरियादी बिजेन्द्र सिंह जाटव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की पावन नगरी में मिला सम्मान मेरे लिए गौरव का क्षण
Sun Sep 13 , 2026
चिचोली। श्री दादू महाराज संस्थान एवं विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ, मध्य प्रदेश द्वारा गीता भवन ऑडिटोरियम, गोपाल मंदिर परिसर, राजवाड़ा, इंदौर में संगठनात्मक उत्कृष्ट कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हम सब के पूजनीय डॉ दादू […]

You May Like
-
8 months ago
राशिफल-पंचांग : 15 जनवरी 2026
-
9 months ago
युवक का शव मिला
-
3 months ago
हिना खान, अतुल सोनी सहित ग्वालियर के कई सीएसपी बदले