राशिफल-पंचांग : 15 जनवरी 2026

पंचांग 15 जनवरी 2026:-

रा.मि. 25 संवत् 2082 माघ कृष्ण द्वादशी गुरूवासरे रात 8/9, ज्येष्ठा नक्षत्रे रातअंत 6/5, वृद्धि योगे रात 9/21, कौलव करणे सू.उ. 6/42, सू.अ. 5/18, चन्द्रचार वृश्चिक रातअंत 6/5 से धनु, पर्व- तिल द्वादशी, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 15 जनवरी 2026

वर्ष के प्रारंभ में बैचारिक अशांति रहेगी, सत्संग से मन आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा, संतोष बना रहेगा, व्यवसायिक तनाव रहेगा, वर्ष के मध्य में पारिवारिक चिन्ता का कारण रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय शांतिपूर्ण रहेगा, मिथुनऔर कन्या राशि के व्यक्तियों को सामाजिक मित्रों के कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद परिवर्तन होगा, कर्क राशि के व्यक्तियोंको उत्तम सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये योजना साकार होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ का लाभ मिलेगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 15 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शरीर से दुबला पतला किन्तु लबे कद का फुर्तीला स्वाभाव का बुद्धिमान और चतुर व्यवहारकुशल परिश्रमी होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. ज्वर निमोनिया आदि से 5 वर्ष की आयु तक तकलीफ उठायेगा. बाद में बालक स्वस्थ्य रहेगा. यात्राप्रिय एवं मनोरंजन का शौकील होगा.

——————————————————-

मेष- पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. समय अनुकूल एवं लाभप्रद रहेगा. वाद विवाद को टालें. अच्छे समय का लाभ अवसर के अनुरूप प्राप्त करें.

वृषभ- स्वास्थ्य में सुधार होगा. नवीन योजनाओं का विकास होगा. कुछ नये समाचार मिलेंगे. मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी. संयम रखें.

मिथुन- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी. मन मुताबिक सफलता मिलेगी. नियमितता बनी रहेगी. संयम रखें.

कर्क- आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा. आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. शारीरिक मानसिक शांति और संतोष बना रहेगा.

सिंह- अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा. कामकाज में बाधायें आ सकती है. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी. मन में विशेष संतोष रहेगा.

कन्या- पराक्रम में वृद्धि होगी. नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी. किये गये प्रयासों में लाभ प्राप्त होगा. नियमितता बनी रहेगी. सलाहलाभप्रद रहेगी.

तुला- आर्थिक समस्या का सरलता से समाधान होगा. पूज्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. मानसिक अस्थिरता रह सकती है. कामकाज पूर्ण होगा.

वृश्चिक- सामाजिक विवादों से बचने का प्रयास करें. मान सम्मान की प्राप्ति होगी. प्रसन्नता रहेगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. यश प्राप्त होने का योग है.

धनु- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग है. यश मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. दूर दराज की यात्रा करते समय सावधानी बांछनीय है.

मकर- श्रम एवं प्रयास करने पर सफलता मिलेगी. आमोद प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे. निजी दायित्वों का लाभ प्राप्त होगा. सुख, संयम बना रहेगा.

कुम्भ- परिजनों पड़ोसियों या अन्य किसी से व्यर्थ की सलाह लेना कष्टप्रद रह सकता है. स्वयं के बुद्धि विवेक से काम लें. परिश्रम दौड़धूप होगी.

मीन- शारीरिक सुख एवं मानसिक दृष्टि से संतोष का अनुभव होगा. यश मान सम्मान प्राप्त होगा. सुख सामान्य एवं अच्छा रहेगा. संयम रखें.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

माघ कृष्ण द्वादशी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, शक्कर सरसों, अरंडी, सोयाबीन, पामोलिन आदि तिलहन में तेजी होगी. गेहॅू, जौ चना, अनाज, पर नरमीं रहेगी. नीचे के भाव सम रहेंगे. उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 2698 है.

——————————————————-

Next Post

शिवराज ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Thu Jan 15 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। श्री चौहान ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि इस भेंट के दौरान […]

You May Like