नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।
श्री चौहान ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
उन्होंने बताया कि इस भेंट के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रपति महोदया का मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री चौहान ने इस भेंट के अवसर के छायाचित्र भी साझा किए।
