69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से

जबलपुर: 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जबलपुर में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में होगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खो-खो (19 वर्ष बालक/बालिका) एवं बास्केटबॉल (14 वर्ष बालक) की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन की समस्त जिम्मेदारी संयुक्त संचालक लोकशिक्षण जबलपुर संभाग को सौंपी गई है। अरुण कुमार इंगले संगठन सचिव तथा घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पत्रकार वार्ता में डीईओ घनश्याम सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 1010 खिलाड़ी एवं 206 ऑफिशियल्स, इस प्रकार 1216 प्रतिभागी भाग लेंगे। उद्घाटन एवं समापन समारोह दिल्ली पब्लिक स्कूल, मण्डला रोड, जबलपुर में आयोजित होंगे।खेल मैदानों में खो-खो की स्पर्धाएं दिल्ली पब्लिक स्कूल में तथा बास्केटबॉल के मुकाबले दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, एकता चौक, बायपास रोड में खेले जाएंगे।

प्रतिभागियों के लिए शहर के विभिन्न छात्रावासों, होटलों एवं विद्यालयों में आवास की व्यवस्था की गई है। शहर के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों से 35 बसों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक राज्य/यूनिट को एक बस उपलब्ध कराई जाएगी।उद्घाटन समारोह में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, भारत सेवक समाज, मानेगांव विद्यालय एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जबकि समापन समारोह में श्रमोदय आवासीय विद्यालय एवं सालीवाड़ा विद्यालय प्रस्तुति देंगे।पत्रकार वार्ता में अरुण कुमार इंगले, आशा सिसोदिया, मधुमिता हाजरा, चन्द्रशेखर स्वामी, अजय कुमार रजक, कृष्णकान्त शर्मा, दिनेश गौड़, अजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

छतरपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, शिव प्रताप सिंह चौहान बने अध्यक्ष

Sun Dec 21 , 2025
छतरपुर: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शिव प्रताप सिंह चौहान ‘रिशु’ और सचिव पद पर अनिल कुमार द्विवेदी ने जीत हासिल की।अध्यक्ष पद […]

You May Like