शाहगंज. भोपाल से कार में अवैध शराब भरकर शाहगंज की ओर आ रहे आरोपी को पुलिस ने गिर तार कर उसके कब्जे से 72 लीटर अवैध शराब बरामद कर कार्यवाही की. जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग कार में अवैध शराब लेकर भोपाल की ओर से आ रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने भोपाल-शाहगंज मुख्य मार्ग ग्राम खटपुरा पर उक्त वाहन को रोका. तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में चार बोरियों में 72 लीटर अवैश शराब भरी हुई पाई गई. जिसकी अनुमानित कीमत 44 हजार रुपए बताई गई. पुलिस द्वारा पूछताछ मेंं वाहन चालक ने अपना नाम दिनेश पिता सुन्दरलाल सैनी निवासी ग्राम सूदोन, थाना शाहगंज हाल निवासी बनेटा बताया. आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत उसे गिर तार कर न्यायालय में पेश किया. साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया है. कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान, घनश्याम दांगी, देवेन्द्र सिंह, दिनेश गठोले, हर्षित मालवीय, राकेश ठाकुर की भूकिा रही.
