सतना:विद्यालय परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश जारी किए हैं. यह कार्रवाई उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में की जा रही है.जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक, हाई स्कूल, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्राचार्य तथा संस्था प्रमुखों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है.
उन्हें विद्यालय परिसर में आवारा कुत्तों के प्रवेश से होने वाली संभावित घटनाओं की रोकथाम एवं निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.आदेश में लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी संस्था प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए.
