बंगाल की जीत पर जिले भर में भाजपा का जश्न, विजयी जुलूस निकाले

ब्यावरा। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में जश्न मनाया गया.

विजयी जुलूस निकालकर आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटी. बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है. ब्यावरा में पीपल चौराहा पर ढोल ढमाके के साथ कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत पर जमकर खुशी मनाई. ढोल ढमाके पर नाचते हुए जीत का जश्न मनाया. इस अवसर पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलवर यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष जसवंत गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश जोशी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

ब्यावरा, राजगढ़, जीरापुर, सारंगपुर, नरसिंहगढ़, पचोर सहित जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत पर जमकर जश्न मनाया. सभी ने एक-दूसरे का बधाई दी. वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए एक बार फिर आमजन ने भाजपा की रीति-नीति, पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए अपनी मुहर लगा दी है. खासकर पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत से हर कोई उत्साहित है.

Next Post

3 राज्यों में खिला कमल, भाजपाईयों में खुशी की लहर, झालमुड़ी का वितरण

Mon May 4 , 2026
जबलपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों में पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली एतेहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा फार्यालय रानीताल में सादगीपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं में में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपाईयों ने खुशी व्यक्त कर […]

You May Like