
जबलपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों में पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली एतेहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा फार्यालय रानीताल में सादगीपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं में में खुशी की लहर दौड़ गई है।
भाजपाईयों ने खुशी व्यक्त कर बंगाल की जनता सहित पूरे देश की जनता को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर झालमुड़ी का वितरण भी कार्यकर्ताओ के बीच किया गया। भाजपाईयों ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में गुंडाराज पनप रहा था परंतु अब जनता ने ममता के अहंकार को कुचलकर भाजपा को जनादेश दिया है। यह पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है पश्चिम बंगाल के साथ ही असम और पाण्डुचेरी में भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की है इन राज्यों में अब जनता का शासन होगा। यह जीत कार्यकर्ताओ के लिए खुशी का अवसर है, कि न्तु विगत दिनों बरगी में हुए हादसे से सभी का मन व्यथित है इसीलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि भाजपा कार्यकर्ता सादगी से एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे और जनता का आभार व्यक्त कर रहे।
तानाशाह सरकार को जनता ने दिया जवाब: रत्नेश
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा तीन राज्यों में ऐतिहासिक विजयश्री मिली है, बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य में ममता बनर्जी की तानाशाह सरकार को जनता ने वोट के माध्यम से जवाब देकर यह बताया है कि देश में जनता ही सर्वोपरि है और यह जनादेश भाजपा को मिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार काम करेगी।
अब जनता का शासन होगा: आशीष
सांसद आशीष दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां ममता के शासन में राज्य की स्थिति भयावह थी महिलाओं पर अत्याचार हो रहे थे, आमजनों को घरों से निकालना मुश्किल था, तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में गुंडाराज पनप रहा था परंतु अब जनता ने ममता के अहंकार को कुचलकर भाजपा को जनादेश दिया है, यह पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है पश्चिम बंगाल के साथ ही असम और पाण्डुचेरी में भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की है इन राज्यों में अब जनता का शासन होगा।
बरगी हादसे के मृतको को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय में बरगी में हुई दुर्घटना में मृतकों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, प्रवक्ता डॉ वाणी अहलुवालिया, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, प्रणीत वर्मा आदि उपस्थित थे।
