
जबलपुर । मझौली थाना अंतर्गत शंकरगढ़ कॉलोनी निवासी युवक ने मारपीट व प्रताडऩा से तंग आकर खुदकुशी की थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक शंकरगढ़ा कॉलोनी मझौली निवासी महेश बेन ने 26 जुलाई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिा। परिजनों के बयान दर्ज किए जिसमें यह बात सामने आई कि शंकरगढ़ मझौली निवासी मनीष राजपूत एवं संदीप राजपूत द्वारा महेश बेन के साथ की मारपीट की गई थी। जिसके बाद उसे प्रताडि़त किया था। जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपी मनीष राजपूत व संदीप राजपूत दोनों निवासी शंकरगढ़ कालोनी मझौली के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
