
सारंगपुर।मल्हारगंज गांव के रहने वाले सुरेश कुमार भिलाला ने सारंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वे खेती करते हैं. हर मंगलवार गांव में बजरंग बली का झंडा निकालते हैं. इस यात्रा में दिलीप कुमार, संजू कुमार और अन्य ग्रामीण भी शामिल रहते हैं. 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे वे मंदिर से झंडा लेकर अपने घर के पास पहुंचे. तभी पडाना के राजेन्द्र परमार और जितेन्द्र ऊर्फ गट्टू परमार वहां आए. उन्होंने झंडा निकालने पर आपत्ति जताई. आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया. सुरेश और मंडली के लोगों ने गालियां देने से मना किया. जाते समय भी धमकियां दी गई. फरियादी की पड़ाना पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने पर सारंगपुर थाना प्रभारी के संज्ञान में लाई गई. जहां पुलिस टीआई आकांक्षा हाड़ा ने फरियादी की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 296, 351 (3) सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस लगाए गए आरोपों और तथ्यों की जांच उपरांत आगे कार्यवाही करेगी.
