दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ किंग की शूटिंग की शुरू की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग की शूटिंग की शुरू कर दी है।

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखते हुए, शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग शुरू करने की बात साझा की है। फिल्म ,किंग दीपिका और शाहरुख की छठी फिल्म है। इससे पहले दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से हुई थी, जो दीपिका का डेब्यू भी था।

दीपिका ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। दीपिका ने ओम शांति ओम की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि शाहरुख ने उन्हें एक सीख सिखाई थी, जिसे वह अब तक लिए गए हर फैसले में अपनाती आ रही हैं।

शाहरूख और दीपिका ने वर्ष 2013 में रोमांटिक कॉमेडी चेन्नई एक्सप्रेस, वर्ष 2014 में हैप्पी न्यू ईयर और वर्ष 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म पठान में भी साथ काम किया था। उनकी जोड़ी की आखिरी फिल्म जवान (2023) थी।

 

Next Post

सांदीपनि विद्यालय में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत पुरस्कार वितरण

Sun Sep 21 , 2025
सुखतवा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शासकीय सांदीपनि विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विधायक प्रेमशंकर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सीमा कासदे, केसला मंडल अध्यक्ष सुशील बर्खड़े सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत आईटी कोर्स पूर्ण करने […]

You May Like