
सुखतवा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शासकीय सांदीपनि विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विधायक प्रेमशंकर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सीमा कासदे, केसला मंडल अध्यक्ष सुशील बर्खड़े सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत आईटी कोर्स पूर्ण करने वाले 120 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, पात्र बच्चों को साइकिल तथा कक्षा 10वीं-12वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान की। साथ ही राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक ने वृक्षारोपण किया और विद्यालय को संगीत वाद्ययंत्रों की सौगात देने की घोषणा की। प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
