वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की बैठक में नवरात्रि गरबा आयोजन पर चर्चा

इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई इटारसी की मासिक बैठक दिनांक 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार को श्रीमती अर्चना अग्रवाल के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व पर गरबा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसकी रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सचिव श्रीमती डॉली गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजीता सोनी, सहसचिव श्रीमती वर्षा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रीना अग्रवाल, श्रीमती विनीता गर्ग, श्रीमती आशा भारद्वाज, श्रीमती रीना बंग, श्रीमती दमयन्ती सैनी, श्रीमती जयश्री महंत, श्रीमती वनिता अग्रवाल, श्रीमती भावना अग्रवाल तथा मेजबान श्रीमती अर्चना अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

बैठक में सभी सदस्यों ने गरबा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव साझा किए और जिम्मेदारियां तय की गईं।

Next Post

मोहनलाल की पहली फिल्म ‘थिरानोट्टम’ 25 साल बाद हुयी थी रिलीज

Sun Sep 21 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल अभिनीत वर्ष 1978 में निर्मित पहली मलयालम फिल्म थिरानोट्टम के रिलीज होने में सेंसरशिप के चलते 25 साल का वक्त लग गया था। वर्ष 1978 में निर्मित फिल्म ‘थिरानोट्टम’ को मोहनलाल ने खुद अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर बनाया था।मोहनलाल […]

You May Like