शाजापुर के दो निजी स्कूलों में चोरी, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद

शाजापुर:शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो निजी स्कूलों में चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। नकाबपोश बदमाशों ने दोनों स्कूलों में प्रवेश कर चोरी की और पूरी वारदात स्कूलों में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर स्कूल के अंदर सामान तलाशते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने कौटिल्य स्कूल से नकदी चोरी की, जबकि इंटरनल स्कूल से पूजा-पाठ के लिए रखा चांदी का सिक्का ले गए। हैरानी की बात यह रही कि स्कूलों में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल जैसे कीमती सामान को बदमाशों ने हाथ तक नहीं लगाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा सारनी शहर

Tue Aug 18 , 2026
सारनी: तिरंगे के रंग में रंगा शॉपिंग सेंटर,सारनी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सतपुड़ा व्यापारी संघ सारनी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात शॉपिंग सेंटर में भव्य देशभक्ति गीतों के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मठारदेव बाबा प्रस्तुत ऑर्केस्ट्रा पॉवर हाउस म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने करीब चार घंटे तक […]

You May Like

मनोरंजन