देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा सारनी शहर

सारनी: तिरंगे के रंग में रंगा शॉपिंग सेंटर,सारनी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सतपुड़ा व्यापारी संघ सारनी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात शॉपिंग सेंटर में भव्य देशभक्ति गीतों के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मठारदेव बाबा प्रस्तुत ऑर्केस्ट्रा पॉवर हाउस म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने करीब चार घंटे तक श्रोताओं को देशभक्ति के रंग में सराबोर रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी पी.जे. शर्मा, संघ संरक्षक श्याम मदान, श्यामसुंदर ओझा एवं कुनबी समाज के संरक्षक जे.डी. कवणकर द्वारा मंच पूजन के बाद हुआ।

संघ अध्यक्ष अरविंद सोनी, सचिव समीम रिजवी एवं उपाध्यक्ष राजकुमार नागले ने आयोजन की जानकारी दी।संचालक एवं गायक रंजीत डोंगरे सहित कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। ये देश है वीर जवानों का मेरे देश की धरती और मां तुझे सलाम जैसे गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। कुबेर डोंगरे की संदेसे आते हैं प्रस्तुति ने भावुक कर दिया। निराकार सागर, सुधन सोनी, दिलीप बारस्कर सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।
नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

Next Post

इंदौर की स्मार्ट सिटी सड़क पर सियासत गरमाई, अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Tue Aug 18 , 2026
भोपाल: इंदौर में स्मार्ट सिटी की सड़क को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का विकास अब जनता के सामने है। अरुण यादव ने मध्य प्रदेश सरकार पर 50 […]

You May Like

मनोरंजन