आबकारी विभाग की दबिश, अवैध शराब जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने वैढ़न वृत्त अंतर्गत ग्राम बरहपान में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के रिहायशी मकानों से विभिन्न ब्रांडों की बीयर, देसी एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार भरतलाल जायसवाल पिता लक्ष्मी नारायण जायसवाल तथा मीना जायसवाल पति मेघनाथ जायसवाल के कब्जे से 10 बोतल लेमाउंट बीयर, 15 बोतल किंगफिशर बीयर, 6 केन लेमाउंट बीयर, 3 पाव देसी मसाला मदिरा, 2 पाव मैकडॉवेल नंबर-1, 2 बोतल स्टॉक बीयर, 4 केन माउंट 6000 बीयर, 4 केन किंगफिशर बीयर, 3 पाव बकार्डी लेमन एवं 2 पाव गोवा व्हिस्की सहित कुल 26.35 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,868 रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Next Post

किसान की हत्या करने वाले दो लोगों को न्यायाधीश ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Wed Jul 1 , 2026
पांढुरना,खेत के जमीनी विवाद को लेकर एक किसान की निर्ममतापूर्वक हत्या करने वाले दो आरोपियों को न्यायाधीश द्वारा आजीवन कारावास तथा दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड की राशि से दंडित किया गया । नगर जिला मुख्यालय के न्यायालय के अपर लोक अभियोजक प्रकाश बावने द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like