कर्मचारी के हर सुख दुख में परिषद उनके साथ

आष्टा।नगरपालिका एक परिवार की तरह है और इसमें कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण परिवार के सदस्य है। चाहे सुख हो या दुख परिषद सभी सदस्यों के साथ है और हमेशा रहेगी।

इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए व्यक्त किए। ज्ञात रहे कि गत दिवस मनोहर जगराम जो कि नगरपालिका में सफाई मित्र थे जो वर्षो से निकाय में कार्यरत थे. उनके आकस्मिक निधन होने पर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुकंपा अनुग्रह सहायता राशि 1 लाख 25 हजार रूपये का स्वीकृति पत्र उनके उत्तराधिकारी विनोद को सौंपा गया. श्री मेवाड़ा ने कहा कि जहां नगरपालिका श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करती है, वहीं दुख की घड़ी में भी सोकसंतृप्त परिजनों के साथ भी है. श्री मेवाड़ा ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी विनम्र शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपके परिवार के सदस्य को तो नही लौटाया जा सकता, किंतु आर्थिक सहायता जो आपको प्रदान की गई है वह राशि नेक कार्य में लगाएं.

 

 

Next Post

सीहोर में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन खरीदी शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Sat Oct 25 , 2025
सीहोर। भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत 24 अक्टूबर से जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन खरीदी प्रारंभ हो गई है. कलेक्टर बालागुरू के ने इछावर, भैरूंदा, गोपालपुर, राला और लाड़कुई मंडियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी और निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. […]

You May Like