हत्या का बदला बदमाशों का उपद्रव, तोडफ़ोड़

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मानेगावं में हुई आयुष पटेल की हत्या का बदला लेने बदमाशों ने हत्या के आरोपी के घर पर उपद्रव मचाया तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक श्रीमति रानू सोनकर 35 वर्ष निवासी इंद्रा आवास कालोनी मानेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जनवरी 26 को उसके पड़ोस में आयुष पटेल नाम के लडक़े की हत्या हो गयी थी जिसमें लड्डू बावरिया व उसके पति राजू सोनकर आरोपी हैं।

गत शाम लगभग 7 बजे वह घर पर थी तभी मृतक पक्ष के बाबू सोनकर उर्फ राहुल, साजन सोनकर, बादल सोनकर, सागर सोनकर, बाबू सोनकर, गगन कोल, रोहित रायडर एक राय होकर उपद्रव मचाते हुये उसके घर पर आकर विवाद करते हुये घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों में एवं बकरी बांधने का कमरा एवं सुअर का बाड़ा में तोडफ़ोड़ कर लगभग 60 हजार रूपये का नुकसान किये थे जिसके बाद वह घर में ताला लगाकर बाबूनगर अपने ससुराल में रहने आ गयी थी।

जब वह अपने दोनों बच्चों के साथ वापस अपने घर रहने लगी थी उसके किरायेदार निहाल पिल्ले और प्रिया राजपूत ने आकर बताये कि बाबू सोनकर उर्फ राहुल, साजन सोनकर, सागर सोनकर, बादल सोनकर, बाबू सोनकर, गगन केाल, रोहित रायडर प्रतिदिन उसके घर पर आते है उसे मकान खाली करने की धमकी देते हैं मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते है। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे गगन कोल, रोहित रायडर आकर उसके बकरी बांधने वाले कमरे में कब्जा करने की नियत से उसका ताला तोडक़र अपना ताला लगा दिये उसके किरायेदार निहाल पिल्ले एवं प्रिया राजपूत ने ताला लगाने से मना किये तो नहीं माने थे।

Next Post

युवक फांसी के फंदे पर झूला

Sat Jan 31 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी सुहागी में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कन्हैया वैदेही 24 वर्ष […]

You May Like