सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपी का कोर्ट में आत्मसमर्पण

जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ होने के बाद संचालक को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसका पार्टनर फरार हो गया था। जिसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया जिसकी भनक लगते ही पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी की गिरफ्तारी दर्ज की जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विदित हो कि असम निवासी 25 वर्षीय युवती डेढ़ साल पहले काम की तलाश में जबलपुर आई थी।

इसके वह शीतल उर्फ मथुरा के संपर्क में आ गई थी। जिसने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया था। मथुरा ने गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल संचालक व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के साथ मिलकर युवती को काम दिलवाने झांसा दिया था। इसके बाद दोनों के चंगुल में फंस गई थी। होटल संचालक ने अपनेे साथी शीतल के साथ मिलकर युवती को होटल में ही बंधक बनाकर डरा धमकाकर उससे देह व्यापार करवाते रहे।

इस दौरान शीतल और अतुल ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। होटल संचालक अपनेे साथी शीतल उर्फ मथुरा दुबे के साथ मिलकर डेढ़ साल से युवती से जबरदस्ती देह व्यापार करवा रहा था। जिस्मफरोशी के छह लाख रूपए भी युवती को दोनों ने नहीं दिए थे और स्वयं हड़प लिए थे। पुलिस होटल संचालक अतुल चौरसिया निवासी गढ़ा, शीतल उर्फ मथुरा दुबे डिंडौरी के खिलाफ देह व्यापार, दुष्कर्म अन्य धाराओं के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अतुल को तो गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन उसका साथी मथुरा फरार चल रहा था।

Next Post

माजदा की टक्कर के बाद पलटा ऑटो, चार घायल

Thu Aug 7 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बरनू तिराहा में माजदा की टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मेें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार कोरी 25 वर्ष निवासी ग्राम मढा परसवाड़ा खितौला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पनागर से रोपा लगवाकर 4 मजदूरों को […]

You May Like