तीन फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार 

भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने तीन फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज था. आरोपी विवेक यादव (24), करण साहू (21) और सुबुर आरटीओ उर्फ सुबुर शेख (20) निवासी नारियल खेड़ा को गिरफ्तार किया गया. आऱोपी लगातार घटना के बाद से फरार चल रहे थे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी. आरोपी शातिर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के होने से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-3 ने प्रत्येक आरोपी पर दो- दो हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी. मंगलवार को आरोपियों के इलाके में होने की पुलिस को सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: समलैंगिक संबंध बनाने में नाकाम रहने पर पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed Jun 24 , 2026
भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने एक माह पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मृतक का मोबाइल भी उसके पास से जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 29 मई इको लॉजिकल पार्क झागरिया हाईवे पर राजेश राय निवासी सतलापुर मंडीदीप […]

You May Like