एग्रोसिन केमिकल प्लांट में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा मानकों की अनदेखी बनी जानलेवा

सौंसर : स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बोरगांव स्थित एग्रोसिन केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 8 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण 42 वर्षीय एक अकुशल श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई।​मृतक की पहचान जामलापानी बोरगांव निवासी प्रवीण बंसोड़ पिता सुरेश बंसोड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रवीण प्लांट में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर कार्य कर रहा था। काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी जान चली गई।
​क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों में प्रबंधन द्वारा सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर अकुशल मजदूरों से जोखिम भरा काम कराने का यह कोई पहला मामला नहीं है। घटना के बाद प्रबंधन की गंभीर लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही लोधीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंसर सिविल अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। टी आई एबी मर्सकोले का कहना है कि घटना के लिए जो जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए यश यादव और सलोनी दीवान का मध्य प्रदेश टीम में चयन

Tue Oct 27 , 2026
नीमच: शहर के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि के.पी. इंडोरेशन बास्केटबॉल अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यश यादव और सलोनी दीवान का 41वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 27 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र […]

You May Like