खेरवा में ग्रामीणों ने सांसद का रोका काफिला
सतना: मझगवां जनपद पंचायत के ग्राम खेरवा में संचालित क्रेशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने सांसद गणेश सिंह का काफिला रोकर के क्रेशर को बंद कराने की मांग की है। गांव में क्रेशर गिट्टी प्लांट संचालित है। क्रेशर प्लांट संचालक द्वारा हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। इस ब्लास्टिंग के कारण बड़े-बड़े पत्थर उड़कर सीधे हमारे घरों पर आ जाते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्रेशर प्लांट से निकलने वाले पत्थर और धूल से उनके घरों और खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही, क्रेशर प्लांट के धमाकों से बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है।
फसलें हो रही तबाह
ग्रामीणों का कहना है की क्रेशर प्लांट से उन्हें निम्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसम क्रेशर प्लांट से उडऩे वाले पत्थर और धूल से घरों और खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। धमाकों से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।
सूख जाता है पानी
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्रेशर प्लांट के आसपास के कुएं और हैंडपंप जानबरी फरबरी महीने में ही सूख जाता है, इतना ही नहीं ग्रामीणों को सांस संबंधित बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्यायों को अवगत कराते हिऐ सांसद सतना गणेश सिंह पटेल को आवेदन पत्र सौंपकर क्रेशर प्लांट बंद करने की मांग की है। इन उड़ते घूलकणों से ग्रामीण सांस संबंधित बीमारी सहित कई प्रकार के बीमारियों के शिकार बन रहे हैं। ग्रामीणों ने आवेदन में खेरवा में चल रहे क्रेशर प्लांट को बंद करने की मांग की है।
इनका कहना है
ग्रामीणों के हित की लड़ाई है। जहां तक होगा आखरी दम तक ग्रामीणों के साथ लडूंगा, ग्रामीणों की परेशानी वा मासूम बच्चों का सहम जाना बेहद तकलीफ वाला है। शासन-प्रशासन से क्रेशर प्लांट बंद कराये जाने की अपील करते है।
श्रीधर पटेल, युवा समाजसेवी
इस क्रेशर प्लांट के चलते हम लोगों का जीवन जीना बेहद कठिन हो गया है, ब्लॉटिंग, वा गहरी खुदाई, पत्थर पिसाई ये सब हमारे जीवन को प्रभावित कर रहें है। हम हर पल डर के साए में जी रहें है।
लवलेश यादव
सांसद का काफिला रोका है। जरूरत पड़ी तो भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव भी करेंगे, लेकिन ग्रामीणों के साथ क्रेशर संचालक का जुल्म और नहीं सहेंगे।
अनिल पटेल, ग्रामीण
