अमानक निकली वेयरहाउस के अंदर रखी मूंग

जबलपुर: जिले में मूंग और उड़द की खरीदी में शिकायत मिलने के बाद शनिवार को कृषि अधिकारियों द्वारा जरोंद स्थित तेजस वेयरहाउस वेयरहाउस में जांच की थी। जिसमें 7 ढेर और 11 ट्राली मूंग बिना तुली वेयरहाउस के अंदर पाई गई थी। जांच के बाद दो ढेर और दो ट्राली मूंग अमानक पाई गई, जिसको सोमवार को फिर पहुंचे कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों को वापस कराया गया।

जानकारी के अनुसार अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन और सहायक संचालक कृषि ने पाटन विकासखण्ड के ग्राम जरोंद स्थित तेजस वेयरहाउस में रखी पाई गई मूंग के स्लॉट बुकिंग के दस्तावेजों की जांच की तथा वेयर हाउस के भीतर रखी मूंग का सर्वेयर से गुणवत्ता परीक्षण करवाया। परीक्षण में दो छोटे ढेर एवं दो ट्रॉली नॉन एफएक्यू मूंग का ऑनलाइन रिजेक्शन के बाद उसे सबंधित किसान को वापस करवाया गया तथा शेष एफएक्यू क्वालिटी की मूंग की तुलाई कराई गई।
ये है मामला
विगत दिनों उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम के निर्देश पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी एवं सहायक संचालक कृषि रवि आम्रवंशी ने शनिवार को जरोंद स्थित तेजस वेयरहाउस पहुंचे थे। जहां वेयरहाउस के अंदर सात ढेर और ग्यारह ट्रेक्टर ट्रॉली मूंग अंदर रखी पाई गई थी। निरीक्षण के दौरान इन कृषि अधिकारियों ने सोमवार को नोडल अधिकारी एवं समिति प्रवंधक सर्वेयर की उपस्थिति में एफएक्यू होने पर ही इस मूंग की खरीदी करने के निर्देश दिये थे।

Next Post

बिना फायर सेफ्टी के हीटर में बना रहे थे खाना

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर: अधारताल स्थित आदिवासी छात्रावास में एसडीएम के निर्देश पर जांच दल पहुंचा। जहां मौके पर बिना फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था से छात्राओं द्वारा हीटर में खाना बनाया जा रहा था, जिस पर जांच दल ने छात्रावास अधीक्षक को सुधारने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार एसडीएम अधारताल […]

You May Like