बिना फायर सेफ्टी के हीटर में बना रहे थे खाना

जबलपुर: अधारताल स्थित आदिवासी छात्रावास में एसडीएम के निर्देश पर जांच दल पहुंचा। जहां मौके पर बिना फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था से छात्राओं द्वारा हीटर में खाना बनाया जा रहा था, जिस पर जांच दल ने छात्रावास अधीक्षक को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार एसडीएम अधारताल के निर्देशन में जांच दल द्वारा आदिवासी छात्रावास अधारताल का निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा हीटर से बिना फायर सेफ्टी व सुरक्षा व्‍यवस्‍था के खाना पकाने के तथ्‍य सामने आये। जांच दल द्वारा होस्‍टल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे भोजन बनाने की इस व्‍यवस्‍था को सुधारे अन्‍यथा किसी गंभीर घटना के घटित होने पर उनकी जिम्‍मेदारी होगी।

Next Post

किसी भी स्थिति में जर्जर शाला भवनों में कक्षाएं नहीं लगेगीं - कलेक्टर

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर:कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सहित सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में जर्जर शाला भवनों में कक्षाएं नहीं लगेगी। उसके लिए अल्टरनेटिव […]

You May Like