बागेश्वर धाम में द्वितीय हनुमान चालीसा हवन में जुड़े 3 लाख से अधिक भक्त

छतरपुर। बागेश्वर धाम में द्वितीय हनुमान चालीसा हवन का भव्य आयोजन किया गया। कष्ट निवारण के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में देश-विदेश से तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।

बागेश्वर महाराज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए 2 लाख 67 हजार से अधिक भक्त लाइव जुड़े, जबकि करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम परिसर में उपस्थित होकर हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। पूरा परिसर जय हनुमान के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।

यह हवन घर-परिवार की बाधाओं, नकारात्मक ऊर्जा, कर्ज, बुरे स्वप्न और जीवन की विभिन्न परेशानियों से मुक्ति के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पंचमुखी हनुमान स्तोत्रम का विधिवत पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक शांति की कामना की।

आयोजकों के अनुसार, प्रथम हनुमान चालीसा हवन जहां घरों में सकारात्मक ऊर्जा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, वहीं द्वितीय हवन में समाज के हर वर्ग—बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों—की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

हवन को संबोधित करते हुए बागेश्वर महाराज ने इसे संकट और कष्ट निवारण का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन “कम खर्चा, फुल चर्चा” का उदाहरण है और कलयुग में भक्ति ही सबसे बड़ा बल है। उन्होंने यज्ञ और हवन की आध्यात्मिक शक्ति पर भी प्रकाश डाला।

बागेश्वर महाराज ने यह भी घोषणा की कि तृतीय हनुमान चालीसा हवन आगामी 12 फरवरी को बागेश्वर धाम में आयोजित किया जाएगा, जो विशेष रूप से संन्यासी बाबा की साधना से जुड़े साधकों को समर्पित रहेगा।

Next Post

मोरहा में पीएम आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Tue Jan 6 , 2026
छतरपुर। छतरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरहा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्रामीणों से ₹1000–₹1000 की राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह वसूली ग्राम पंचायत के द्वारा की जा रही है, जिससे गांव में असंतोष और नाराजगी का माहौल […]

You May Like