मध्यप्रदेश सरकार का वार्षिक बजट 12 मार्च को

भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2025-25 के लिए अपना वार्षिक बजट राज्य विधानसभा में 12 मार्च को पेश करेगी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री 12 मार्च को सरकार का वार्षिक बजट पेश करेंगे। वार्षिक बजट पर चर्चा के बाद इससे संबंधित विनियोग विधेयक 20 मार्च को पारित होने की संभावना है। अर्थात इसी दिन वाषिक बजट को सदन की अनुमति प्राप्त होगी।

विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ होगा, जो 24 मार्च तक प्रस्तावित है। इस दौरान कुल नौ बैठक होंगी। सत्र के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट 11 मार्च को पेश किया जाएगा। चौदह मार्च को होली का अवकाश रहेगा।

मोहन यादव सरकार का यह दूसरा बजट होगा। पहला वार्षिक बजट लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का था।

 

Next Post

अन्नपूर्णा देवी से श्रीमती गौर ने की भेंट

Fri Feb 28 , 2025
भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, […]

You May Like