बागेश्वर बाबा ने पीतांबरा माता के दर्शन किए, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास पहुंचे, लोगों की भीड़ जुटी

दतिया: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी माता के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे सीधे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आवास माई कृपा पहुंचे।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दतिया पहुंचने की खबर के बाद उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग माई कृपा पहुंचे। यहां वे करीब 15 मिनट रुके और वापस छतरपुर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री ग्वालियर से छतरपुर जा रहे थे। रास्ते में वे माता के दर्शन के लिए दतिया रुक गए।

Next Post

ग्रामोदय विवि के प्राध्यापक डॉ ललित कुमार सिंह व्याख्यान देने दुबई जायेंगे

Mon Jan 6 , 2025
अबू धाबी विश्वविद्यालय में 10 एवं 11 जनवरी को होगा अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान विश्व हिंदी दिवस पर विभिन्न देशों के विद्वान दुबई में जुटेंगे सतना/चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि के हिंदी विषय के विद्वान प्राध्यापक डॉ ललित कुमार सिंह व्याख्यान देने दुबई जायेंगेअबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई में 10 एवं 11 […]

You May Like