जीवाजीराव सिंधिया की जयंती पर एमआईटीएस में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) में संस्थान के संस्थापक एवं ग्वालियर स्टेट के तत्कालीन महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया की 110वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर सिंधिया इंजीनियरिंग सोसायटी के सचिव रमेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव ने जीवाजीराव सिंधिया के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी योगदान को स्मरण करते हुए बताया कि माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान की स्थापना वर्ष 1957 में जीवाजीराव सिंधिया द्वारा की गई थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज एमआईटीएस देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि संस्थान की स्थापना के समय केवल तीन स्नातक पाठ्यक्रम—सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रारंभ किए गए थे । वर्तमान में संस्थान विकसित होकर 18 स्नातक कार्यक्रम, 10 स्नातकोत्तर कार्यक्रम तथा 7 से ज्यादा विषयों में पीएच.डी. कार्यक्रम संचालित कर रहा है। संस्थान में लगभग 6,000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

भारतीय व्यापार महोत्सव लोकल फोर ग्लोबल का सशक्त मंच बनेगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Fri Jun 26 , 2026
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 12 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत मण्डपम नई दिल्ली में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल फोर ग्लोबल की अवधारणा को मूर्त रूप देगा और सशक्त मंच बनेगा। भारतीय उत्पादों को राष्ट्रीय […]

You May Like