वेतन नहीं मिलने से नाराज आउटसोर्स कर्मचारी

सीहोर। जिला अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी आक्रोशित होकर बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें 2 महीने से वेतन नहीं दिया गया है. यही नहीं पिछले 7 महीने से उनका ईपीएफ भी कंपनी ने जमा नहीं किया है. यदि कोई कंपनी के सुपरवाइजर से बात करता है तो वे वेतन रोकने की धमकी देते हैं.

आउटसोर्स कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के सामने ही प्रदर्शन किया. हालांकि उनकी समस्या सुनकर सिविल सर्जन ने उन्हें सोमवार तक वेतन दिलवाने का आश्वासन दिलाया है. यहां ज्ञापन देने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय भी पहुंचे और अपनी परेशानी बताई. सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने 26 मार्च तक उन्हें वेतन दिलवाने आश्वासन दिया है. हालांकि देर शाम तक कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया. उनका कहना है कि संगठन जो निर्णय लेगा उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिला चिकित्सालय में तीन निजी कंपनियों के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारी तैनात किए गए हैं. सिग्मा इन्फोसेस ने जिला अस्पताल के लिए 49 मल्टी टास्किंग वर्ग और 2 एंबुलेंस चालक तथा दो कंप्यूटर ऑपरेटर आउटसोर्स के माध्यम से उपलब्ध कराए हैं, जो वेतन के लिए परेशान हो रहे हैं. इस संबंध में कर्मचारियों ने पूर्व में भी ज्ञापन देकर हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था. कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से सीएम को भी शिकायत भेजी गई थी. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

आउटसोर्स कर्मचारियों के कामबंद हड़ताल के कारण जिला अस्पताल में मरीजों को परेशान होना पड़ा. एक्स-रे, ड्रेसिंग और प्लास्टर जैसे कार्य में अस्पताल प्रबंधन ने सहयोग के लिए अन्य कर्मचारियों को तैनात कर दिया, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी वार्डों में हुई। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न तो पलंग से बेडशीट बदली गई और न ही यहां टंगी हुई खाली बोतलें हटाई गई. साफ-सफाई भी नहीं हो सकी.

 

 

 

Next Post

नवरात्रि पर्व के दौरान मांसाहारी दुकानें बंद रहें

Thu Mar 19 , 2026
बुधनी। चैत्र शुक्ल नवरात्रि पर्व आज गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है. पर्व को लेकर सर्व हिंदू समाज द्वारा एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपे गए ज्ञापन में नगर में संचालित मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने की मांग की गई है. ज्ञापन में बताया गया कि नवरात्रि के दौरान भोपाल, […]

You May Like