गलत खसरे की जमीन का सौदा कर हड़पे 33 लाख

जबलपुर। रांझी में गलत खसरे की जमीन का सौदा कर जालसाजों ने महिला से 33 लाख रूपए हड़प लिए। मामले में पुलिस ने बिल्डिर समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।

सुष्मिता राय कुरील व्दारा वर्ष 2021 में बिल्डर श्रीराम कुशवाहा से 24 वर्ग फुट की जमीन खरीदी थी जिस पर 1200 रूपए वर्गफुट प्लाट 29 लाख रूपए में क्रय किया गया था। जिस पर मकान बनाया गया। श्रीराम कुशवाहा व्दारा जब मकान का एग्रिमेन्ट किया गया था उस समय खसरा न.593/1 लेख किया गया था जो आदिवासी महिला गुड्डी बाई कोल की है उस समय सुष्मिता को यह जानकारी नही थी की उक्त जमीन गुड्डी बाई कोल की है। जब रजिस्ट्री हुई थी उस समय खसरा न. 634/4 दर्ज है जो प्रफुल्ल शुक्ला की जमीन है जिसे अनिल चौधरी व्दारा पावर आफ अटरनी लेकर श्रीराम कुशवाहा एवं अनिल चौधरी से रजिस्ट्री कराई गई थी व अनिल चौधरी से दस्तख्त कराये गये थे एवं सुष्मिता राय कुरील को यह पता नही था की 634/4 की रजिस्ट्री हुई है। जब रजिस्ट्री के कागज मिले जिसका खसरा नम्बर 634/4 है। मकान लेते समय बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा सिविल लाईन जबलपुर व्दारा उक्त लोन श्रीराम कुशवाहा व्दारा कराया गया था। चैक अनिल चौधरी के नाम से काटा गया था नवंबर 2022 में गुड्डी बाई कोल व्दारा बताया गया की यह जमीन उसकी है और गुड्डी बाई कोल ने मकान खाली करने को कहने लगी थी। इसके बाद पीडि़ता को पता चला कि श्रीराम कुशवाहा एवं अनिल चौधरी व्दारा उसके साथ छल करते हुए गलत खसरा नम्बर बताते एग्रिमेन्ट में 593/1 होना और 634/4 इसी तरह श्रीराम कुशवाहा एवं अनिल चौधरी व्दारा गलत खसरे की जमीन बेंचना व बची हुई रकम 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है । पुलिस ने शिकायत पर श्रीराम कुशवाहा एवं अनिल चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

किसी को बताया तो पूरे परिवार को मार दूंगा-

पीडि़ता के मुताबिक जब उसने बिल्डर श्रीराम कुशवाहा को गलत खसरे की जमीन बेचने का बोला तो उसने उसे धमकी भरे शब्दों में यह कहा कि यह बात तुम लोग किसी को मत बताना वरना पूरे परिवार को गोली मार दूंगा। जिससे वे एवं उसका परिवार डर गया था। गुड्डी बाई के द्वारा रोज मकान खाली करने की धमकी दी जाने लगी थी।

धमकियोंं से बिगड़ी तबियत, दहशत में नहीं की शिकायत

बिल्डिर श्रीराम एवं ठेकेदार नरेश चौधरी अपने चार गुण्डों के साथ आया और धमकाया । इसके बाद उसके घर का सामान बाहर फेंकने की धमकी दी। डर के कारण शिकायत नहीं की थी। इस दौरान वह 7 माह की गर्भवती थी, धमकियों के कारण वह बहुत डर गई थी व उसकी तबीयत खराब हो गई उसका ब्लड प्रेशर बढऩे लगा था। इस बीच उसने नवजात बच्चे को जन्म दिया जो वेंटिलेटर में रखा गया। आरोपियों द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक प्रताडनाएं दी गयी है।

Next Post

दरिंदा धमकी देकर बुजुर्ग महिला की लूटता रहा आबरू

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रिछाई में एक हैवान बुजुर्ग महिला को डरा धमकाकर उसकी आबरू लूटता रहा। पीडि़ता ने अब थाने पहुंचकर हैवानियत-दरिंदगी से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दरिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुुताबिक 58 वर्षीय महिला निवासी रिछाई ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like