एच.आर.पी.क्लिनिक में 1316 में से 466 निकलीं हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं

ग्वालियर: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के 30 सरकारी अस्पतालों में एचआरपी क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई। एच.आर.पी. क्लीनिकों पर 1316 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इनमें से 466 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया।मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच की जाती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस. सागर ने बताया कि जिले में 30 स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुई एचआरपी क्लीनिक मे 1316 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोवबिन सहित खून की अन्य जांचे और यूरिन की जांच भी कराई गई। चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती माताओं का प्रसव होने तक लगातार फोलोअप कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। वहीं रोटरी क्लब ने हस्तिनापुर में हाईरिस्क महिलाओं का शिविर आयोजित किया। अध्यक्ष डॉ. प्रियमवदा भसीन, डॉ. रीता मिश्रा एवं फोगसी (ग्वालियर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी) की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली माथुर ने बताया कि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की जांच महिला चिकित्सक द्वारा की जाती है। जिले में जिला चिकित्सालय मुरार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापुर, भितरवार, मोहना, डबरा व दीनदयालनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उटीला, चीनौर, वीरपुर, आतरी, पिछोर व कुलैध, प्रसूति गृह माधौगंज व बिरलानगर, यूपीएचसी लक्ष्मीगंज, हुरावली, पंतनगर, ठाठीपुर, बहोड़ापुर, निम्माजी की खो व सिविल हॉस्पिटल हजीरा , सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज व सिविल अस्पताल हेमसिंह की परेड शामिल हैं एवं आदर्श मिल ,नाका चंद्रवंनी, तृप्ति नगर,राजा की मंडी, मेहरा कालोनी,तुरारी ,पी.एच. ई. कालोनी में एच.आर.पी. क्लिनिक आयोजित की जाती है।

Next Post

भिंड एसपी ने किया भारोली एवं नयागांव थाने का औचक निरीक्षण

Sun Jul 26 , 2026
भिंड: पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा थाना भारोली एवं थाना नयागांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के आपराधिक रिकॉर्ड एवं विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया गया। साथ ही मालखाना एवं आर्म्स-एम्युनिशन का भी विधिवत चेक किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ के साथ चर्चा […]

You May Like