लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा वंदेमातरम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बनेगा ऐतिहासिक क्षण

नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में लाल किले की प्राचीर से पहली बार वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित करेंगे।

इस वर्ष के समारोह की खास बात यह भी है कि वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लाल किले की प्राचीर से वंदेमातरम का गायन पहली बार होगा।

इस आयोजन के जरिए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इस राष्ट्रीय गीत की ऐतिहासिक और भावनात्मक विरासत को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष स्थान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन और ध्वजारोहण के साथ समारोह का यह विशेष आयोजन देश की आजादी के गौरव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।

Next Post

भोपाल में रेलवे आवास के पास युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी

Mon Aug 10 , 2026
भोपाल। पश्चिमी रेलवे आवास के पास रविवार को युवक शाहरुख पर फायरिंग का मामला सामने आया। फायरिंग में शाहरुख के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद जीआरपी भोपाल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

You May Like