भोपाल में रेलवे आवास के पास युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। पश्चिमी रेलवे आवास के पास रविवार को युवक शाहरुख पर फायरिंग का मामला सामने आया। फायरिंग में शाहरुख के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद जीआरपी भोपाल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित शाहरुख ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद के चलते साहिल लोड और उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की। मामले में आरोपी पक्ष का बयान भी पुलिस के सामने आया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है।

जीआरपी ने घटनास्थल की FSL जांच कराई है। पुलिस अब मौके से बरामद कारतूस, फायरिंग से जुड़े साक्ष्य और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। घटना के बाद फरार बताए जा रहे दोनों आरोपियों की तलाश भी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आपसी रंजिश समेत सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज, FSL रिपोर्ट और बयानों के आधार पर फायरिंग की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Next Post

सीवन तट से कुबेरेश्वर धाम तक उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon Aug 10 , 2026
सीहोर। सावन माह के दूसरे सोमवार को कावडिय़ों का सैलाब उमड़ पड़ा. लाखों श्रद्धालुओं के आने से सुबह 5 बजे से सीवन नदी के महिला घाट से इनकी कतार लगी तो 9 किमी कुबेरेश्वरधाम तक यह देर शाम तक भी नहीं टूटी. हालत यह हो गई कि भोपाल इंदौर फोरलेन […]

You May Like