
पानसेमल। प्रधानमंत्री के ध्येय वाक्य “विकास ही हमारा संकल्प है,और जनसेवा ही हमारा धर्म।”तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा “जनकल्याण और विकास के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” को सार्थक करने हेतु पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने भोपाल प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।दोनो के बीच संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद पद हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चूघ को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।विधायक श्याम बरड़े ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रियों से भेंट कर विधानसभा के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण चर्चाएं कीं।इस दौरान उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़े विषयों पर वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह पटेल ,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा मंत्री संपत्तियां उसके से भेंट कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।विधायक बरड़े ने पानसेमल विधानसभा में सड़क,पेयजल, स्वास्थ्य,शिक्षा,सिंचाई एवं आधारभूत संरचना से संबंधित नई विकास योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। सभी माननीय मंत्रियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित योजनाओं के शीघ्र परीक्षण एवं स्वीकृति का आश्वासन दिया।विधानसभा क्षेत्रवासियों,वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में जानकारी मिलने पर हर्ष जताया तथा विधायक श्याम बरड़े के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और विश्वास जताया कि आने वाले समय में पानसेमल विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।“सशक्त नेतृत्व, सतत प्रयास और जनहित के प्रति समर्पण ही विकास की असली पहचान है।पानसेमल विधानसभा में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।”
