संस्कृ़ति व परंपरा को जीवित रखते हैं आनंद उत्सव

सीहोर। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में जिला स्तरीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया$

इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई. जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, बच्चों, युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया. कलेक्टर बालागुरू के तथा सीईओ ने टेबल टेनिस और चम्मच दौड़ में भाग लिया व सभी खेल गतिविधियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. आनंद उत्सव के अंतर्गत सितोलिया, गोलाफेंक, रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल और शतरंज जैसे खेलों का आयोजन किया गया. इन खेलों में प्रतिभागियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि सामूहिकता और खेल भावना का उदाहरण भी प्रस्तुत किया.कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि आनंद उत्सव जैसे कार्यक्रमों से सामूहिकता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है तथा बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक भी भाग लेते हैं, जिससे एकता की भावना भी विकसित होती है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि आपसी सामंजस्य और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं.

आनंद उत्सव में कार्यक्रम स्थल पर स्वसहायता समूह की दीदियों ने परंपरागत स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जो उत्सव का विशेष आकर्षण थे. इन स्टॉल्स पर स्थानीय व्यंजनों की खुशबू और स्वाद ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. सभी ने स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए परंपरागत स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया.

 

 

Next Post

भाजपा के युवा संवाद में हुई केन्द्रीय बजट पर चर्चा

Thu Feb 5 , 2026
सीहोर। भाजयुमो द्वारा केंद्रीय बजट पर आधारित युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के प्रावधानों को युवाओं तक सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी रूप में पहुंचाना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा रहा. युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा […]

You May Like