सीवन तट से कुबेरेश्वर धाम तक उमड़ा आस्था का सैलाब

सीहोर। सावन माह के दूसरे सोमवार को कावडिय़ों का सैलाब उमड़ पड़ा. लाखों श्रद्धालुओं के आने से सुबह 5 बजे से सीवन नदी के महिला घाट से इनकी कतार लगी तो 9 किमी कुबेरेश्वरधाम तक यह देर शाम तक भी नहीं टूटी. हालत यह हो गई कि भोपाल इंदौर फोरलेन पर 5 घंटे तक भारी वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा तो वहीं दोपहर के समय एक घंटा और शाम के समय 2 घंटे के लिए छोटे चार पहिया वाहनों को भी डायवर्ट किया गया ताकि फोरलेन पर जाम की स्थिति न बने. आस्था का यह जन सैलाब पहले सावन माह के दूसरे सोमवार को कभी नहीं देखा गया था.

इस बार कुबेरेश्वरधाम में सावन माह में जल चढ़ाने के लिए हर रोज हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। सीहोर की सीवन नदी के महिला घाट से जल लेकर यह कावडिय़े 9 किमी पैदल चलकर कुबेरश्वरधाम पहुंच रहे हैं. यह सिलसिला सावन महीने के पहले दिन से चल रहा है.

सावन माह के दूसरे सोमवार को सुबह से देर शाम तक भोपाल इंदौर फोरलेन पर कांबडिय़ों की कतार खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी. सुबह से लेकर शाम तक यहां पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे और बम बम भोले के जयघोष करते हुए निकले. दिनभर महिला घाट पर जल लेने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही. यहां पर पुलिस बल लगा हुआ था। अधिक बारिश होने से सीवन नदी भी उफान पर थी इसलिए यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।

दोपहर में अधिक भीड़ होने के कारण नदी चौराहा पर जाम की स्थिति बनने लगी. मंत्री पेट्रोल पंप से मंडी और रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया. फोरलेन पर कांबडिय़ों की अधिक भीड़ होने पर पुलिस ने भोपाल तरफ से आ रहे भारी वाहनों को क्रिसेंट रिसोर्ट से डायवर्ट किया. यह वाहन भाउखेड़ी से होते हुए अमलाहा निकले। इसी तरह इंदौर, देवास तरफ से आ रहे वाहनों को अमलाहा से डायवर्ट कर क्रिसेंट चौराहा भेजा गया.

Next Post

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकले बाबा महाकाल, दूसरी सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon Aug 10 , 2026
उज्जैन। सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की दूसरी सवारी धूमधाम से निकाली गई। शाम 4 बजे सभा मंडप में पूजन के बाद राजाधिराज श्री महाकालेश्वर पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप और हाथी पर श्री मनमहेश स्वरूप में विराजित होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। दूसरी सवारी में प्रदेश […]

You May Like