ग्वालियर:वीक्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त–वन रिज़वान उद्दीन द्वारा नव-नियुक्त प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारियों के लिए व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान में “टीम बिल्डिंग”, “लक्ष्य निर्धारण” तथा “नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदाय” जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह व्याख्यान एवं समूहगत गतिविधियाँ प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारी हेतु चल रहे इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो वर्तमान में ज़ोनल प्रशिक्षण संस्थान, पीडीयूएनएएसएस में आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 6 मार्च तक आयोजित हो रहा है, जिसका उद्देश्य 35 नव-नियुक्त अधिकारियों को संगठनात्मक मूल्यों, कार्य-नैतिकता तथा सदस्यों, नागरिकों के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील सेवा दृष्टिकोण से सशक्त बनाना है। अपने संबोधन में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त रिज़वान उद्दीन ने प्रभावी टीमवर्क, स्पष्ट एवं मापनीय लक्ष्यों के निर्धारण तथा सभी कार्यों में नागरिकों को केंद्र में रखकर कार्य करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से बताया कि सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाकर संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति के साथ-साथ नागरिक संतुष्टि भी सुनिश्चित की जा सकती है।
