95 वर्षीय बुजुर्ग ने राइफल से गोली मार कर की आत्महत्या

ग्वालियर: 95 वर्षीय बुजुर्ग ने लायसेंसी राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना ठाठीपुर थाना इलाके के नेहरू कॉलोनी की है। गोली पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकल गयी। आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है।

बुजुर्ग पारिवारिक क्लेश से तंग आ चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के ठाठीपुर थाना इलाके में 80, नेहरू कॉलोनी निवासी रामाधार 95, पुत्र मंगाराम गुप्ता डेयरी संचालक थे। ठाठीपुर स्थित पीएनटी कॉलोनी में उनकी दूध डेयरी है। वर्तमान में डेयरी को उनके बेटे सुरेशचन्द्र गुप्ता संचालित करते है।

Next Post

ई-रिक्शा सवार महिला के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र छीन कर भागे नकाबपोश बदमाश

Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर: गोला का मंदिर इलाके में बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला से झपट्टा मारकर सोने की चेन, हार और मगलसूत्र लूट लिया। घटना भाऊसाहब पोतनीश ग्राउंण्ड के सामने हुई है। घटना के बाद आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मुरार की तरफ भाग गये। पीडित पक्ष […]

You May Like