नवविवाहिता ने लगाई फांसी

जबलपुर:मझोली थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सोनू काछी 30 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी ने सूचना दी कि बड़े भाई सुनील काछी की पहली शादी लगभग 8-9 वर्ष पूर्व संजना काछी निवासी सिहोरा के साथ हुई थी।

शादी के लगभग 5-6 वर्ष बाद भाई एवं भाभी आपसी सहमति से अलग हो गये थे। 20 अप्रैल को उसके भाई सुनील ने थाना जबेरा जिला दमोह निवासी कंचन काछी के साथ शादी की थी, कंचन काछी घर पर रहती थी। दोपहर में भाई सुनील बाजार करने पनागर गया था, वह भी खेत चला गया था शाम 6 बजे कंचन भाभी ने फांसी लगा ली।

Next Post

अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवती की मौत

Mon May 19 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने युवती को रौंद दिया। हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मोत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि पूनम गुजराती 45 वर्ष निवासी गुजराती कालोनी शास्त्री नगर, सडक दुर्घटना में घायल […]

You May Like