मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिहावल विधायक की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

सिंगरौली। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की पत्नी हीराकली पाठक के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम हेलीकॉप्टर से देवसर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने विधायक के निज निवास सुपेला गांव में स्व. हीराकली के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से भेंट कर ढाढ़स बंधाया।

इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक बीरू, कलेक्टर गौरव बैनल, एसपी मनीष खत्री, कांग्रेस नेता वंशमणि वर्मा समेत अन्य स्थानीय नेता एवं अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक विधायक के आवास पर रुके। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Next Post

कलेक्टर और एसपी ने खरीदे मिट्टी-गोबर के दीये, माटीशिल्पियों को मिला प्रोत्साहन

Wed Oct 15 , 2025
मंडला। दीपावली पर्व पर वोकल फॉर लोकल की भावना को प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला ने मंडला के स्थानीय कलाकारों से मिट्टी और गोबर से बने गोंडी आर्ट के आकर्षक दीये तथा सजावटी सामग्री खरीदी। अधिकारियों ने स्थानीय बाजार से खरीदारी कर न केवल […]

You May Like