
शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए आज शाजापुर जिले के रेलवे स्टेशन मक्सी, मक्सी-उज्जैन मार्ग, प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज निर्माण, रेल्वे ओवर ब्रिज आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मक्सी रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दोनों प्लेटफॉर्म से नेशनल हाईवे को जोडऩे के लिए सर्विस रोड के निर्माण की आवश्यकता को लेकर निरीक्षण किया. साथ ही पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी, रेलवे अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री हर्षवर्धन सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया, नगरपषिद मक्सी सीएमओ अशफाक खान, स्टेशन मास्टर मुकेश जैन, सहायक यंत्री रेलवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे.
