बहाल हुआ रेल यातायात, लाइनों को दुरुस्त कर बदले गए स्लीपर

जबलपुर: जबलपुर मंडल के अंतर्गत कटनी मुड़वारा से पहले बाबा घाट में बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी में लाने के बाद रविवार को ट्रैक सुधारने का कार्य किया गया जिसके बाद दोनों लाइन (अप व डाउन) पर यातायात बहाल हो गया था। मालूम हो कि डाउन लाइन शनिवार की देर रात ही सही कर दी गई थी, लेकिन अप लाइन रविवार सुबह ठीक कर दी गई बताया जाता है कि बड़ी संख्या में रेलवे का अमला, जिन्हें अन्य स्टेशनों से बुलाया गया था, क्षतिग्रस्त पटरियों को सुधारने और स्लीपर बदलने के कार्य में लगातार लगा हुआ था। उल्लेखनीय है कि इस हादसे के कारण सिंगरौली और बिलासपुर रूट बुरी तरह प्रभावित रहा और गुड्स ट्रेनों को जहां ग्रेड सेपरेटर से निकाली जा रही हैं तो वहीं यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया गया था किंतु अब दोनों लाइन सही होने के बाद सभी गाडिय़ां अपने पूर्व निर्धारित रूट से ही चलाया जायेगा।
शनिवार सुबह हुआ था हादसा
बता दे कि शनिवार की सुबह बिलासपुर से कोयला लेकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे मुड़वारा स्टेशन से पहले बाबाघाट केबिन के पास पटरी से उतर गए थे। जिसके चलते सिंगरौली, बिलासपुर और बीना रेल मार्ग प्रभावित हो गया था। इसमें कटनी, सतना और जबलपुर की टीम सुधार कार्य में लगाई गई थीं तो वहीं रेलवे के बड़े अधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।
जांच के लिए बनाई गई टीम
सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार इस घटना को पमरे मुख्यालय ने भी गंभीरता से लिया है, कटनी-शहडोल रेल मार्ग माल यातायात के साथ-साथ यात्री ट्रेनों के लिए भी काफी व्यस्ततम मार्ग माना जा रहा है, इसलिए हादसे की पल पल की जानकारी पमरे प्रशासन के साथ-साथ रेलवे बोर्ड भी लेता रहा वहीं रेल संचालन बहाल करने के लिए डीआरएम सहित रेल मंडल के आला अधिकारी 24 घंटे से मौके पर ही मौजूद रहे घटना के कारणों के लिए जांच टीम गठित की जा गई है, जो कारणों का पता लगाकर जिम्मेदारों पर आरोप तय करेंगी।

Next Post

तेज़ी से चल रहा तीसरी रेल लाइन का कार्य, 30 किमी के हिस्से का काम पूरा

Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर:यूपी-बिहार से पश्चिमी व दक्षिण भारत की ओर जाने के मुख्य रेल मार्ग प्रयागराज-जबलपुर-इटारसी रेलखंड के तीसरी लाइन मानिकपुर से इरादतगंज के बीच बिछाई जाने वाली तीसरी रेल लाइन के लिए डीजीपीएस मशीन से मैपिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी […]

You May Like