चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद, चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित आपका जीवन हर देशभक्त के लिए ऊर्जा, संकल्प एवं सेवा का अप्रतिम अध्याय है। आपके चरणों में बारंबार प्रणाम करते हैं।

 

Next Post

सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद पुलिस द्वारा आज उसकी पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति फिसलकर टोल टैक्स के […]

You May Like

मनोरंजन