बीसीसीआई ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को निंदा की।
बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने आज यहां जारी एक बयान में इस तरह के कायराना आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
श्री सैकिया ने कहा, “कल पहलगाम में हुए नरसंहार आतंकवादी हमले में मासूम लोगों की दुखद मौत से क्रिकेट समुदाय को गहरा सदमा और दुख पहुंचा है।”
बीसीसीआई सचिव ने कहा, “बीसीसीआई की ओर से मैं इस जघन्य और कायराना कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं तथा दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि उनका दर्द और दुख साझा करते हुए, हम त्रासदी की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।”
उल्लेखनीय है कि पहलगाम में कल आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों की मौत हो गयी थी।

Next Post

रूस, अफ्रीका को महामारी से लड़ने में मदद के लिए कार्यक्रम चला रहा है: पुतिन

Wed Apr 23 , 2025
मास्को, 23 अप्रैल (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पहले रूसी-अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय त्वरित प्रतिक्रिया दलों के सैनिटरी और महामारी विज्ञान आपात स्थितियों से निपटने के अभ्यास में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत किया। यह अभ्यास 23- 25 अप्रैल तक इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में हो […]

You May Like