33 केवी लाइन के तार चोरी

जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत किशरोद सब स्टेशन से सुरई के बीच बिछाई जा रही नई 33 केवी लाइन के तार चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि कंचनपुर निवासी ठेकेदार अमित कुमार पटेल (39) को अग्रवाल पावर प्राइवेट लिमिटेड भोपाल से 33 केवी लाइन खड़ी करने और तार बिछाने का टेंडर मिला था।

वे लगभग 10 किलोमीटर लाइन का काम पूरा कर चुके थे। इसी बीच 25 जुलाई से 6 अगस्त के दौरान आए आंधी-तूफान के कारण लाइन बंद पड़ी थी। जब ठेकेदार खंभों पर कटीले तार लगाने पहुंचे, तो डली हुई लाइन से करीब 70,000 कीमत के 2.9 सीकेटी तार गायब मिले। शहपुरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों का 'ऑपरेशन सुरक्षा'

Thu Aug 13 , 2026
इंदौर:आगामी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए शहर के अति-संवेदनशील देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी आतंकवाद रोधी तैयारियों को परखा। बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक उच्च स्तरीय मॉक ड्रिल का […]

You May Like