गणेशोत्सव पर गूंजा इंदौर, गाजे-बाजे के साथ घर-घर विराजे बप्पा

इंदौर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक पूरा इंदौर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत किया। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई।

विश्वविद्यालय क्षेत्र, रामबाग, मल्हारगंज, मालवा मिल सहित शहर के अनेक इलाकों में गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-ताशों की गूंज और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से मार्गों पर उत्सव का माहौल नजर आया।

कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। युवाओं के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी गणेश प्रतिमाओं के साथ जुलूस में शामिल हुए। रास्तेभर श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए नजर आए।

घर-घर और सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई। शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना और आरती के आयोजन होते रहे। अगले दस दिनों तक शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

Next Post

दमोह पुलिस को मिली अत्याधुनिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जटिल व गंभीर अपराधों की जांच में आएगी तेजी

Mon Sep 14 , 2026
दमोह। गंभीर व जटिल आपराधिक प्रकरणों के त्वरित, निष्पक्ष और वैज्ञानिक अनुसंधान को सशक्त बनाने की दिशा में दमोह पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सीन ऑफ क्राइम’ (Scene of Crime) मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इस नई व्यवस्था से घटनास्थल पर ही साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण व […]

You May Like