गौरक्षकों ने घेराबंदी कर गायों से भरा कंटेनर ट्रक दबोचा, गौ तस्कर फरार

भिंड: लहार थाना अंतर्गत ग्राम पर्रयंच के समीप सिंध नदी किनारे विहडो में बीती रात्रि गो तस्करी होने की जानकारी गौरक्षकों को लगी तो गौरक्षक कुलदीप तोमर की टीम एवं लहार के गौरक्षक संतोष चौहान मौके पर पहुचे। कुलदीप तोमर की टीम ने घेराबंदी कर रावतपुरा सानी के पास गायो से भरे कंटेनर ट्रक को रोक लिया लेकिन गौरक्षकों की घेराबंदी तोडकर अंधेरा का लाभ उठाकर गौ तस्कर ट्रक छोड़कर भागने में सफल हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस वल मौके पर पहुंच गया, ट्रक को जब्ती में लिया गया है।

ट्रक के अंदर, गाय, बेल, नंदी साड सहित 39 गौवंश भरे हुए थे। जप्त ट्रक को लहार थाने लाया गया और 39 गौवंशो को लहार नगर पालिका की कांजी हाउस गौशाला में रखवाया गया है। उक्त मामले में गौ रक्षक संतोष चौहान के गवाह बयान के आधार पर पुलिस ने गोवंश वध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रक को राजसात करवाने और भागे हुए गौ तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी है ।

Next Post

पड़ोसियों ने लांघी मर्यादा की सीमाएं, महिला से दुष्कर्म और दो मासूमों से दरिंदगी

Sat Mar 28 , 2026
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पिछले 48 घंटों के भीतर महिला और बच्चों की सुरक्षा को तार-तार करने वाली तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन तीनों ही मामलों में सबसे चौंकाने वाला और डरावना पहलू यह है कि रक्षक बनने का ढोंग करने वाले पड़ोसी ही दरिंदे […]

You May Like