स्कूली बच्चों ने संभाली ट्रैफिक प्रहरी की जिम्मेदारी

इंदौर: शहर में सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ट्रैफिक प्रहरी अभियान” लगातार प्रभाव दिखा रहा है. अभियान से अब स्कूली विद्यार्थी भी जुड़ने लगे हैं, जो सड़क सुरक्षा के दूत बनकर समाज को नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं.एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने “ट्रैफिक प्रहरी” के रूप में सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी ली.

कार्यक्रम में डीसीपी (यातायात/जोन-4) आनंद कलादगी और एडिशनल डीसीपी नरेश बाबू अन्नोटिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए.” इस दौरान छात्रों को डिजिटल यातायात रथ पर वीडियो फिल्म दिखाई गई और ट्रैफिक संचालन की प्रायोगिक जानकारी दी गई.

ट्रैफिक पुलिस ने सभी विद्यार्थियों को रिफ्लेक्टर जैकेट, सीटी और केप प्रदान कर उन्हें ट्रैफिक प्रहरी की भूमिका में शामिल किया. कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने पलासिया क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाकर “हेलमेट पहने, सीट बेल्ट लगाएं, तेज गति व गलत दिशा में वाहन न चलाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की.

अधिकारियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से भविष्य की पीढ़ी में यातायात अनुशासन की भावना मजबूत होगी. स्कूल प्राचार्य ने आगे भी इस तरह के अभियानों में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया. इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी “ट्रैफिक प्रहरी अभियान” से जुड़कर सड़क सुरक्षा की इस मुहिम में अपना योगदान दें.

Next Post

बेइज्जती का बदला लेने हुआ था कैलाश कोल का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Wed Nov 12 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत भिटोनी में हुई कैलाश कोल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मारपीट से हुई बेईज्जती का बदला लेने वारदात हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।विदित हो कि कैलाश कोल पिता सीताराम कोल 40 वर्ष अपनी पत्नी एवं दोनों बच्चों […]

You May Like